लाइव सिटीज, पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से बड़ी राहत मिलने जा रही है. पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल डिवीजन ने परीक्षार्थियों की सुविधा, सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 28 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. डिवीजन प्रशासन ने इसको लेकर ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल और रूट शेड्यूल भी जारी कर दिया है.
समस्तीपुर मंडल के मीडिया प्रभारी आर.के.सिंह के अनुसार, यह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों जैसे मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, पूर्णिया कोर्ट एवं सुपौल से पाटलिपुत्र और सिवान के लिए चलाई जाएंगी.
- गाड़ी संख्या 03217 (मधुबनी से सिवान): यह ट्रेन मधुबनी से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे सिवान पहुंचेगी. यह ट्रेन दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होकर चलेगी.
- गाड़ी संख्या 03218 (दरभंगा से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन दरभंगा से 14:45 बजे खुलकर शाम 19:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. इसका रूट लहेरियासराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर रहेगा.
- गाड़ी संख्या 03219 (मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 15:00 बजे प्रस्थान कर शाम 18:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर होकर चलेगी.
- गाड़ी संख्या 03220 (बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 15:00 बजे खुलकर रात 20:30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. यह चकिया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर के रास्ते चलेगी.
- गाड़ी संख्या 03221 (पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी और रात 22:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. यह सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर होकर चलेगी.
- गाड़ी संख्या 03222 (सुपौल से पाटलिपुत्र): यह ट्रेन सुपौल से 14:45 बजे खुलकर रात 21:00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी. इसका रूट सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर रहेगा.
