HomeBiharकोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन, नहीं चलेगी...

कोचिंग सेंटर बवाल पर शिक्षा मंत्री बोले- आएगा नया गाइडलाइन, नहीं चलेगी कोचिंग संस्थानों की मनमानी

लाइव सिटीज़, पटना: पटना के चर्चित खान सर की कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद बिहार सरकार गंभीर हो गई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नए गाइडलाइन लाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है की बिहार राज्य कोचिंग नियमावली बनायेंगे और किस तरह से कोचिंग का संचालन किया जाएगा, इसे लेकर नियम लाए जायेंगे.

स्कूल की टाइमिंग के समय कोचिंग का संचालन नहीं किया जाएगा. जो घटना हुई है, वह आपस में प्रतिस्पर्धा की बात है. जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, वो बचेगा नहीं. साथ ही आगे भविष्य में ऐसी घटना ना हो, इसका पूरा इंतजाम सरकार की ओर से किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा, कोचिंग संस्थानों की मनमानी नहीं चलेगी. सरकार जो दिशा-निर्देश जारी करेगी, उसी पर काम करना होगा. साथ ही दो टॉल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. इसे राज्य के तमाम स्कूलों में लिखे जा रहे हैं ताकि लोगों को नंबर याद रहे. उस नंबर से जितने भी कंपलेन आ रहे हैं, उसकी सचिवालय स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है. किसी भी सरकारी अधिकारी या शिक्षक को लेकर कंपलेन आएगा, उसे सीरियस लिया जाएगा. उसकी पूरी इंक्वायरी की जाएगी और जरुरत पड़ने पर सजा भी दी जाएगी

खान सर और रौशन आनंद सर विवाद को लेकर आज एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में एक बॉडीगार्ड को फायरिंग करते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि वह खान सर का ही बॉडीगार्ड है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि वीडियो के मामले में प्रशासन जांच करेगा और दोषी बचेगा नहीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments