लाइव सिटीज, पटना: तेज प्रताप इन दिनों वृंदावन के दौरे पर हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे वृंदावन में मुरली बजाते नजर आ रहे हैं. उनके चारो ओर गोपियां नृत्य कर रही हैं. फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां बिछी हुई है. तेज प्रताप मुरली बजाते हुए उसके धुन में मग्न हैं
अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि..’वृंदावन के पावन धाम में स्थित वंशीवट वह दिव्य स्थान माना जाता है. जहां भगवान श्रीकृष्ण अपनी मधुर बांसुरी बजाते थे. बांसुरी की मोहक धुन सुनकर गोपियां और भक्त उनकी ओर खिंचे चले आते थे. मान्यता है कि यहीं से भगवान श्रीकृष्ण ने प्रेम, भक्ति और दिव्य आनंद का संदेश दिया. आज भी वंशीवट श्रद्धालुओं के लिए आस्था, प्रेम और कृष्ण-भक्ति का पवित्र प्रतीक है.’
बिहार विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद तेज प्रताप यादव तीर्थ यात्रा पर निकले हुए हैं. बीते दिनों मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा..पावन धरती मां विंध्यवासिनी मंदिर के दिव्य धाम में पहुंचकर मन भक्तिभाव से भर गया. उन्होंने पूरे बिहारवासियों और देशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.
