HomeBiharराबड़ी देवी को राहत, घर खाली करने के लिए मिली 15 दिनों...

राबड़ी देवी को राहत, घर खाली करने के लिए मिली 15 दिनों की मोहलत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सरकारी आवास एक बार फिर विवाद का विषय बन गया है. बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस दिया, जिस पर बिहार की सियासत गरमा गई. दोनों ओर आरोपों के तीर छोड़े जाने लगे.

इधर सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद राबड़ी देवी किसी की सूरत में आवास खाली करने को तैयार नहीं है. हालांकि फिलहाल उनको 15 दिनों की मोहलत मिल गई है.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले में 20 साल से यानी कि साल 2006 से रह रही हैं. बिहार में 10 सर्कुलर रोड की राजनीति का केंद्र माना जाता है. दस सर्कुलर रोड राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव रहते हैं. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के नाम से 10 सर्कुलर रोड आवास आवंटित था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments