लाइव सिटीज, पटना: पटना में सीएनजी उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। गेल की ओर से आपूर्ति होने वाली सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दर लागू होने के बाद अब शहर के विभिन्न सीएनजी पंपों पर गैस 92.90 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
कीमत बढ़ने के बाद ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों से सफर करने वालों पर सीधा असर पड़ेगा। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर रोजाना सीएनजी पर निर्भर ऑटो चालकों का कहना है कि बढ़ती लागत से उनकी आमदनी प्रभावित होगी।
गौरतलब है कि पटना में बड़ी संख्या में वाहन सीएनजी आधारित हैं और पर्यावरण के लिहाज से इसे पेट्रोल-डीजल का बेहतर विकल्प माना जाता है। हालांकि लगातार बढ़ती कीमतें अब आम लोगों की चिंता बढ़ाने लगी हैं।
