HomeBiharबकरीद पर खुले में पशु बलि पर रोक का विश्वामित्र सेना ने...

बकरीद पर खुले में पशु बलि पर रोक का विश्वामित्र सेना ने किया स्वागत, जानें राजकुमार चौबे ने क्या कहा

लाइव सिटीज, बक्सर: विश्वामित्र सेना ने बकरीद के अवसर पर केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खुले में बकरी अथवा अन्य पशुओं की बलि पर रोक संबंधी निर्देशों का हृदय से स्वागत किया है। संगठन ने इसे मानवता, सामाजिक सौहार्द एवं सभ्य समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, पर्व अथवा परंपरा के नाम पर किसी जीव-जंतु की निर्मम हत्या करना भारतीय संस्कृति, एवं इंसानियत के विरुद्ध है। सनातन धर्म सदैव “जीव दया” और “अहिंसा” का संदेश देता आया है। ऐसे में सार्वजनिक रूप से पशु बलि जैसी अमानवीय घटनाएं समाज में नकारात्मक संदेश देती हैं तथा संवेदनशील लोगों की भावनाओं को आहत करती हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना इस प्रकार की समस्त अमानवीय गतिविधियों का स्पष्ट रूप से विरोध करती है तथा सरकार से मांग करती है कि आने वाले समय में बकरी एवं अन्य पशुओं की बलि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु कठोर एवं प्रभावी कानून बनाए जाएं। विश्वामित्र सेना ने देशवासियों से भी अपील की कि सभी पर्व एवं त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम, करुणा एवं मानवता की भावना के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments