HomeBiharबिहार में आंधी तूफान से 5 लोगों की मौत, CM सम्राट ने...

बिहार में आंधी तूफान से 5 लोगों की मौत, CM सम्राट ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देने का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में बीते दिन आए आंधी तूफान और तेज बारिश ने कई जिलों में जमकर तबाही मचाई थी। कई जगह घरों-दुकानों की दीवार गिर गईं।कई जिलों में पेड़ गिरे। इन्ह घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। आज बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के मुजफ्फरपुर में दो, पश्चिम चम्पारण में एक, पूर्वी चम्पारण में एक और मुंगेर में एक व्यक्ति की मृत्यु आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments