HomeBiharबिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का अंतिम रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का...

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का अंतिम रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बोर्ड ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. विज्ञापन संख्या 01/2025 में बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में 19,838 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. चयनित उम्मीदवारों में 17 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं.

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 17,06,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 13,30,121 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए. लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. पीईटी PET परीक्षा में कुल 79,932 अभ्यर्थी शामिल हुए. इनमें 50,477 पुरुष, 29,426 महिला और 29 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी थे. शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई.

फाइनल मेरिट लिस्ट में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनमें बिहार पुलिस के लिए 16,852 और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के लिए 2,986 अभ्यर्थियों को चुना गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments