HomeBihar100 की स्पीड, जोरदार टक्कर और फिर मौत; पटना में बाइक सवार...

100 की स्पीड, जोरदार टक्कर और फिर मौत; पटना में बाइक सवार युवक 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा

लाइव सिटीज, पटना: पटना के कुर्जी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक डिवाइडर से टकराते ही युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा।

घटना Patliputra Police Station क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक राजापुर पुल की ओर से दानापुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद युवक करीब चार से छह फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जबकि बाइक दूसरी दिशा में जा फेंकी गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments