HomeBiharशेखपुरा में तालाब मे तैरता मिला दो अज्ञात बच्चे का शव, पुलिस...

शेखपुरा में तालाब मे तैरता मिला दो अज्ञात बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

लाइव सिटीज, शेखपुरा: शेखपुरा जिले के कसार थाना अंतर्गत कसार गांव से दक्षिण वधार में दो अज्ञात बच्चे का शव बरामद हुआ है. इस मामले की सूचना मिलते ही कसार  थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव से दक्षिण दिशा में स्थित बधार के गड्ढे में शव बरामद किया गया है. दोनों बच्चे का उम्र 12 से 15 वर्ष बताया गया है. खास बात यह है कि दोनों बच्चे एक ही तरह के कपड़े भी पहने हुए हैं.

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने बोर को खोलकर शव को बाहर निकाल उसकी पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. लेकिन फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मंगलवार की सुबह बधार घूमने निकले ग्रामीणों ने जब लावारिस अवस्था में पानी से भरे हुए तालाब में दो बोरा को  देखा तभी इसकी सूचना कसार पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी छानवीन शुरू कर दी है. कसार थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटनाक्रम की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दे दी गई है. इसके साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. बच्चों के कपड़ों से किसी प्रकार के साक्ष्य और जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments