लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) का विस्तार बक्सर तक होगा। बिहार कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद खुद सम्राट चौधरी शनिवार को जेपी गंगा पथ का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मरीन ड्राइव पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा की सूची पर विचार-विमर्श कर उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की। सीएम सम्राट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि “आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की।
