लाइव सिटीज, पटना: सिंगापुर में रहने वाली आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने माता-पिता के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए मांझी को स्पष्ट शब्दों में नसीहत दी।रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके लिए उनके माता-पिता से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र या अमर्यादित टिप्पणी उन्हें स्वीकार नहीं होगी।
रोहिणी आचार्य ने आगे एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि जीतन राम मांझी जी ने लालू जी और राबड़ी देवी जी के बारे में ‘किसी’ के उस बयान को संदर्भ में रख कर अभ्रद टिप्पणी की थी। जिस बयान से लालू जी और राबड़ी देवी जी का कोई लेना- देना और सरोकार नहीं था।
उधर, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को लेकर हाल में जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी का नाम लिया था। तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने और मांझी को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा था कि नशा शराब में होती तो नाचती बोतल।
