HomeBiharउफनती नदियों से बिहार में मंडराया बाढ़ का संकट, कई इलाकों में...

उफनती नदियों से बिहार में मंडराया बाढ़ का संकट, कई इलाकों में बढ़ी चिंता

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश हो पाई है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में कई नदियां उफन आईं हैं. बिहार में गंगा, कोसी, सोन, गंडक, बागमती सहित मुख्य नदियां रौद्र रूप में है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर गुरुवार को दोपहर में पटना के गांधी घाट पर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर रहा. इसमें बढ़ोतरी की संभावना है.

दूसरी तरफ, सोन नदी का जल स्तर इंद्रपुरी बराज पर इस मौसम में सबसे अधिक 2.94 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जल स्तर पटना के दीघाघाट सहित हाथीदह, साहिबगंज और कहलगांव में अगले कुछ दिनों में लाल निशान को पार कर सकता है. जबकि गंडक नदी का जल स्तर गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर था. इसमें कमी की संभावना है.

मिली जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के दरौली में घाघरा नदी का जल स्तर लाल निशान से 13 सेमी और मुजफ्फरपुर जिले के वेनीवाद में वागमती का जल स्तर खतरे के निशान से 37 सेमी ऊपर था. इस तरह से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही उनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments