HomeBiharदरभंगा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, जांच...

दरभंगा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, दरभंगा: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. मृतक की शिनाख्त मो. अरमान के रूप में की गई है.

दरअसल, शहर के भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे बगीचे के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ है. जब सुबह स्थानीय लोग टहलने निकले तो उनकी नजर लाश पर पड़ी. जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई. तुरंत स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लहेरियासराय था को दी. जिसके बाद थाना सहित एफएसएल की मौके पर पहुंची.

इसी बीच अरमान की लाश भीगो गाछी से बरामद की गई. गोली मारकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है. वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. वहीं परिजन के बयान के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसकी बहन और एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments