लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. मुंगेर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल ट्रैकिंग शुरू की और आरोपी का पीछा करते हुए गुजरात के साणंद जा पहुंची. वहां से पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस बिहार ला रही है.
जैसे ही यह खबर पुलिस के पास पहुंची, महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक पल की भी देरी नहीं की और उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया, जिससे कॉल आई थी. टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता चला कि धमकी देने वाला शख्स बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में छिपा बैठा है. मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत गुजरात के लिए रवाना हुई और साणंद इलाके से शेखर यादव को धर दबोचा.
