लाइव सिटीज, पटना: बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती के विज्ञापन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग 3-4 दिन में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। परीक्षा कराने वाले अधिकारी ने खुद यह जानकारी दी है।
उन्होंने यह भी कहा है कि नोटिफिकेशन आने के बाद बीपीएससई टीआरई 4.0 के आवेदन 25 या 26 अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में अब आपको नोटिफिकेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना है। यह बिल्कुल ऑफिशियल अपडेट है।
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जब आयोग ने यह जानकारी दे दी है कि 22 से 27 सितंबर 2026 टीआरई 4 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। तो विलंब की बात इसमें नहीं है। आमतौर पर परीक्षा से 3 महीने पहले प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर हम अन्य कामों पर ध्यान देने लगते हैं। लेकिन अभी 6 महीने बाकी है। ऐसे में मुझे समझ नहीं आता कि विज्ञापन को लेकर इतनी हड़बड़ी क्यो हैं? कुछ लोग बहकावे में आकर परेशान हो रहे हैं।
टीआरई 4.0 में कुल 46882 रिक्तियां हैं। इसमें शिक्षा विभाग में पहली 5वीं कक्षा तक 10, 778 वैकेंसी, 6-8 तक 8583, माध्यमिक वर्ग 9-10 तक 9082, उच्च माध्यमिक 11-12 में 16,774 वैकेंसी हैं। वहीं एससी-एसटी कल्याण विभाग में पहली से 5वीं में 239, 6-9 कक्षा तक 316, कक्षा 11-12 में 489 और प्रधानाध्यापक की 09 रिक्तियां हैं। वहीं अल्पसंख्यक विभाग में कक्षा 9-10 तक 98, कक्षा 11 से 12वीं तक 180 और प्रधानाध्यापक में 09 रिक्तियां हैं।
बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन 3-4 दिन में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 25 से 26 अप्रैल के आसपास रखी जाएगी। क्योंकि 25 से 30 अप्रैल तक 71वीं कंबाइंड मुख्य परीक्षा है। जिसके एडमिट कार्ड की तारीख बीच में है, क्योंकि आयोग यह नहीं चाहता है कि कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत नहीं आए। इसीलिए फॉर्म भरने की डेट बाद में रखी गई है।
