HomeBiharपटना के आर्केड बिजनेस कॉलेज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना के आर्केड बिजनेस कॉलेज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, पटना: पटना के दिनकर गोलंबर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब वहां स्थित आर्केड बिजनेस कॉलेज में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

धुआं उठता देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां पहुंची। जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया

कॉलेज का बिल्डिंग G+2 स्ट्रक्चर का बताया जा रहा है। ऊपरी मंजिल पर स्थित लैब में आग लगी थी। लैब के अंदर रखे कंप्यूटर पूरी तरह जल गए। इसके अलावा टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान भी खाक हो गए।आग की वजह से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया।फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों ने भी इसमें सहयोग किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments