HomeBiharबिहार के 8 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से हटेंगे', तेजस्वी यादव का...

बिहार के 8 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से हटेंगे’, तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप

लाइव सिटीज, पटना: तेजस्वी यादव ने भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है. शुक्रवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में प्रेस वार्ता करते हुए कई बातें कही. इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद रहे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग बिहार में 8 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट को साइड कर नया वोटर लिस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है. बिहार की हार को देखते हुए मोदी जी डरे हुए हैं. नीतीश कुमार बार-बार दिल्ली जा रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी हमेशा सीखते रहे हैं. वोट का राज मतलब छोट का राज. समाज के अंतिम पैदान पर खड़े लोगों के अधिकार को यह सरकार छीनने का प्रयास कर रही है. बिहार में गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी हो रही है

तेजस्वी यादव ने कहा कि मानसून का समय है. बिहार का 73% भूभाग बाढ़ से प्रभावित रहता है. ऐसे में लोग अपना जान बचाएंगे या अपना कागजात लेकर निर्वाचन आयोग के पास जाएंगे. कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से जो प्रूफ मांगा गया है, उसमें आधार कार्ड और मनरेगा का जॉब कार्ड वैलिड नहीं है. निर्वाचन की मतदाता सूची के लिए आधार कार्ड को क्यों नहीं मानता दी जा रही है. यह समझ नहीं आ रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home