HomeBiharसीएम नीतीश की अजीब हरकत, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के माथे...

सीएम नीतीश की अजीब हरकत, अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के माथे पर गमला रख दिया

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल अपने कारनामों से काफी सुर्खियों में रहते हैं. इसी बीच उनकी अजीब हरकत देखने को मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ के माथे पर गमला रख दिया.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एलएन मिश्रा इंस्टिट्यूट में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री का जब स्वागत किया गया तो नीतीश कुमार ने यह हरकत की. इस दौरान कुछ देर के लिए लोग वहां हंसने लगे. वहीं कुछ लोग तस्वीर को देखकर हैरान रह गए.

दरअसल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने गमला देकर किया. मुख्यमंत्री उस गमला को ही एस सिद्धार्थ के माथे पर रख दिया. इसके बाद एस सिद्धार्थ उस गमले को दोनों हाथ से उतारा और रख दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home