HomeBiharसुपौल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइव सवार 4...

सुपौल में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइव सवार 4 युवकों को रौंदा, मौके पर मौत, सड़क जाम कर लोगों ने थाना के सामने किया हंगामा

लाइव सिटीज, सुपौल: बिहार के सुपौल में शनिवार की रात चार युवकों की मौत हो गई. सभी युवक सड़क किनारे बाइक लगाकर घूम रहे थे. घटना इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड की है. लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को सड़क हादसा मानकर चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान नगर पंचायत वार्ड 10 निवासी रवि कार्की (20 साल), रितिक कुमार (22 साल), रोहित थापा (21 साल) और वार्ड 13 निवासी रोहित ठाकुर (21 साल) के रूप में की गई है.

घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार की सुबह बीरपुर गोल चौक पर रास्तों को बंद कर दिया और टायर जलाकर आगजनी की. आक्रोशित लोग सभी युवकों को अस्पताल ना लाने, परिजनों को सूचना नहीं देने और सीधे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज देने से नाराज थे. लोगों का कहना था कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना नहीं दी और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की देर रात बॉर्डर सड़क के किनारे चारों युवक अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर सड़क पर घूम रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार में एक वाहन आया और सबको कुचलते हुए फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही सबकी मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home