HomeBiharगिरिराज सिंह ने कहा - लालू यादव ने बिहार को लालटेन युग...

गिरिराज सिंह ने कहा – लालू यादव ने बिहार को लालटेन युग में धकेला, तब यहां फिरौती ही धंधा हुआ करता था

लाइव सिटीज, बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के विकास को लेकर एक बार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार को पीछे धकेल दिया गया था और उस दौर में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी.

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने बिहार को लालटेन युग में पहुंचा दिया था. उस वक्त राज्य में सिर्फ फिरौती का उद्योग चल रहा था. 30 साल के युवाओं को शायद याद भी नहीं होगा कि बिजली नाम की कोई चीज़ नहीं होती थी

गिरिराज सिंह ने लालू यादव को खुलेआम बहस की चुनौती भी दी और कहा कि “अगर लालू यादव को बिहार के विकास पर बहस करनी है तो भारतीय जनता पार्टी या एनडीए का कोई भी कार्यकर्ता गांधी मैदान हो या फ्रेजर रोड, कहीं भी बहस के लिए तैयार हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home