HomeBiharपीएम मोदी बिहार को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, जानें क्या-क्या मिलेगा

पीएम मोदी बिहार को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, जानें क्या-क्या मिलेगा

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी का मिथिलांचल दौरा है और मिथिलांचल के लोगों को प्रधानमंत्री के दौरे से काफी उम्मीदें हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. रेलवे के क्षेत्र में मिथिलांचल की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री का बिहार दौरा इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि मिथिलांचल के विकास को लेकर प्रधानमंत्री कई घोषणाएं करने वाले हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है और पाकिस्तान को लेकर भी प्रधानमंत्री कुछ ऐलान कर सकते हैं. 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी पहुंचने की संभावना है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आएंगे, जहां वे मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित भव्य समारोह में शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगात भी देंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home