HomeBiharवीर कुंवर सिंह के बहाने राजपूत वोटरों के साधने की कोशिश, तेजस्वी...

वीर कुंवर सिंह के बहाने राजपूत वोटरों के साधने की कोशिश, तेजस्वी यादव ने बड़ी मूर्ति बनाने का किया ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: चुनावी साल में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा वीर कुंवर सिंह की याद में उनके विजयोत्सव पर सभी पार्टियां कार्यक्रम कर रही हैं. नीतीश सरकार की ओर से शौर्य दिवस मनाया गया और एयर शो को दिखाया गया. तो आरजेडी ने भी राजपूत वोट साधने के लिए भव्य कार्यक्रम किया. पटना के विद्यापति भवन में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने बातों बातों में राजपूत वोटरों को महागठबंधन का सपोर्ट करने की अपील भी की. पहले वीर कुंवर सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लड़ाई लड़ी अपने देश के लिए, अपने लोगों के लिए लड़ाई लड़ी, वह कितने लोगों ने किया है. ये एनडीए के लोग बताएं

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि सुनील सिंह ने मांग की है कि 80 फीट की मूर्ति वीर कुंवर सिंह की बननी चाहिए, लेकिन मैं तो कहता हूं कि 80 फीट का सिर्फ घोड़ा होना चाहिए तो हमे खुशी होगी. हम लोग को मौका मिला तो अपने हाथ से ही यह काम करेंगे. फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरी घोषणा सुनकर कहीं वह लोग भी घोषणा ना कर दें, यह भी देखना होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home