HomeBiharनालंदा: बोरे में मिला कटा हाथ-पैर, सिर-धड़ गायब, सिलाव का रहने वाला...

नालंदा: बोरे में मिला कटा हाथ-पैर, सिर-धड़ गायब, सिलाव का रहने वाला था मृतक

लाइव सिटीज, नालंदा: बिहार के नालंदा में एक बोरे में कटा हुआ हाथ और पैर मिला है. यहां गुरुवार की शाम बोरे में बंद एक शव मिला है. बोरे में बंद हाथ-पैर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव निवासी विकास चौधरी के रूप में की गई है. पुलिस अब सिर और शरीर के दूसरे हिस्से की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद बताया जा रहा है कि हत्यारे ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ और पैर को बोरे में भरकर फेंक दिया था .

मामला सामने आने के बाद फिलहाल पुलिस धड़ और सिर की तलाश कर रही है विकास चौधरी की हत्या क्यों की गई है. यह अभी पता नहीं चला है.कटे हुए हाथ और पैर को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है. जहां से पैर और हाथ मिले उसके आसपास पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर शरीर के अन्य हिस्सो को खोजा लेकिन कुछ नहीं मिला. कटे हुए हाथ-पैर मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

घटना के बारे में नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी. बोरे से दो हाथ और दो पैर कटे हुए मिले हैं. हत्या की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव और जिले के कई थानों से संपर्क किया गया है. हत्या निर्मम तरीके से की गई है. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home