HomeBiharMLA-MLC आवास परिसर का निरीक्षण, मीठापुर-महुली एलिवेटेड को पूरा करने का निर्देश,...

MLA-MLC आवास परिसर का निरीक्षण, मीठापुर-महुली एलिवेटेड को पूरा करने का निर्देश, एक्शन में CM

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ताबड़तोड़ कंस्ट्रक्शन साइट का विजिट किया। सबसे पहले पटना में बन रहे एमएलए-एमएलसी आवास परिसर का जायजा लिया। निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का रूख किया। यहां उन्होंने कंस्ट्रक्शन काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश अफसरों को दिया। फिर उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन (एनएच-31) के आरओबी का शुभारंभ किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलए (विधायक) और एमएलसी (विधान पार्षद) आवास परिसर का स्पॉट विजिट किया। इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस नए आवास परिसर में विधान पार्षदों के लिए बनाए गए 75 फ्लैट उन्हें आवंटित कर दिया गया है। विधायको के लिए 246 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 88 फ्लैट विधायक को आवंटित किए गए हैं। बचे हुए 188 फ्लैटों का निर्माण दो महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कंटिन, कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित एमएलए फ्लैट के निचले और ऊपरी तल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। विधायक और विधान पार्षदों के लिए बनाए जा रहे नए आवास परिसर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि परिसर के अंदर के रास्ते को ठीक रखें, साफ-सफाई की व्यवस्था रखें, साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। निर्माणाधीन कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

एमएलए-एमएलसी फ्लैट कंस्ट्रक्शन साइट से सीएम नीतीश का काफिला निर्माणाधीन मीठापुर-महुली पथ पर पहुंचा। इस दौरान बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली पथ की लंबाई 11 किमी है। इसके बचे हुए निर्माण कार्य को अप्रैल माह तक पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मीठापुर फ्लाईओवर रोटरी और मीठापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थल निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home