HomeBiharकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानें क्या...

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार में की गई जातिगत जनगणना को फर्जी बताया. जिसपर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनको (राहुल गांधी) हर चीज फर्जी नजर आती है. जबकि वे खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं. बिहार ने जो जातीय आधारित सर्वे कराया उसके आधार पर वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे, वे ड्रामा करते रहते हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे संविधान की चर्चा करते हैं लेकिन क्या उन्हें संविधान के बारे में पता है कि संविधान में कितने शड्यूल और कितनी धाराएं हैं उन्हें किसी चीज का ज्ञान नहीं है. इस देश में संविधान की अगर किसी ने धज्जियां उड़ाई तो वो कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी लाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई थी. आपातकाल लाकर सारे देश की जनता को अपमानित करने का काम किया गया.

वहीं राहुल गांधी द्वारा बिहार को पेपर लीक की जननी पर बताने पर भी ललन सिंह ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब उनकी सरकार थी तब कितनी बार पेपर लीक हुआ था वो क्यों नहीं बताते. यहां(बिहार) कोई पेपर लीक नहीं होता है और जो पेपर लीक होता है उसका तार झारखंड से होता है जहां इनकी सरकार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home