HomeBiharआज गांधी मैदान में 10459 पुलिसकर्मियों को सीएम नीतीश कुमार बांटेंगे नियुक्ति...

आज गांधी मैदान में 10459 पुलिसकर्मियों को सीएम नीतीश कुमार बांटेंगे नियुक्ति पत्र, तैयारी पूरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (बुधवार) को 10459 पुलिसकर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक को Ms में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. आयोजन के लिए गांधी मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर गई है.
गांधी मैदान में इससे पहले कर्पूरी ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते नियुक्ति पत्र वितरित किया था. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र वितरित करने जा रहे हैं.

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लगातार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का कार्यक्रम हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार कह रहे हैं कि हम लोग लगातार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और जल्द ही लाखों में बहाली के लिए विज्ञापन भी निकालेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज गांधी मैदान आम लोगों के लिए शाम से ही बंद कर दिया जाएगा.

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण को देखते हुए इस कार्यक्रम के लिए 16 नवंबर तक सामान्य रूप से गांधी मैदान में आम जनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. रोक आयुक्त कार्यालय की ओर से लगा दी गई है. 16 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के सुरक्षा को देखते हुए पटना आयुक्त कार्यालय ने सामान्य रूप से आम जनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

दरअसल, यह आदेश नियुक्ति पत्र कार्यक्रम के सुरक्षा को देखते हुए दिया गया है. गौरतलब है कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है. इस कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का जायजा लेने गृह विभाग के प्रधान सचिव, बिहार के डीजीपी, पटना प्रमंडलीय आयुक्त, पटना जिला अधिकारी और एसएसपी लगातार कर रहे हैं. सभी अधिकारी लगातार गांधी मैदान की मॉनिटरिंग करते नजर आ रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home