HomeBiharनीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न मिलना चाहिए', बेगूसराय में...

नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न मिलना चाहिए’, बेगूसराय में बोले गिरिराज सिंह

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लेकर बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोनों नेताओं को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने अपने वर्तमान सहयोगी नीतीश कुमार और पूर्व गठबंधन सहयोगी नवीन पटनायक की भरपूर प्रशंसा भी की। बता दें कि ओडिशा में बीजेपी की प्रचंड जीत के कारण नवीन पटनायक को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार के सत्ता में आने तक बिहार खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और इमारतों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब नीतीश कुमार ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने वर्षों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के पात्र हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home