HomeBiharकेंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, जानें क्या...

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार का सीएमओ दिल्ली से चल रहा है. नीतीश कुमार 4 लोगो के कंट्रोल में काम कर रहे हैं. बिहार सरकार और जेडीयू अब बीजेपी के शिकंजे में है.

उनके इस बयान के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि एक परिवार की पार्टी को ऐसा ही लगता है भ्रष्टाचार में लिप्त आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव हमेशा इसी तरह से कुछ बोलते रहते हैं.

मंत्री ने आगे कहा कि बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य का भविष्य सुधारा है. जंगलराज से बिहार को मुक्ति दिलाई है, विधि व्यवस्था को स्थापित किया है. आज बिहार में उद्योग धंधे लग रहे हैं सड़क अच्छी हैं, बिजली घर-घर तक पहुंची है और बिजली पर्याप्त मात्रा में लोगों को मिल भी रही है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्तम व्यवस्था की गई है.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं करके इतिहास रचने वाले बिहार को बदनाम और चौपट करने वाली पार्टी के नेता तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे. बीजेपी और एनडीए के सभी घटक विकास में विश्वास रखने वाली पार्टियां हैं. हम देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का रिकॉर्ड टूट रहा है. 2025 का चुनाव भी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे और शानदार सफलता प्राप्त करेंगे. 2010 का परिणाम बिहार में फिर दिखेगा और इंडी गठबंधन और राजद का सुपड़ा साफ हो जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home