HomeBiharचलती ट्रेन से गिरी बच्ची, बचाने के लिए पिता ने लगा दी...

चलती ट्रेन से गिरी बच्ची, बचाने के लिए पिता ने लगा दी छलांग, दिल्ली से बिहार लौट रहा था परिवार

लाइव सिटीज, पटना: चलती ट्रेन से तीन साल की बेटी गिरी तो उसके पिता ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की ही मौत हो गई। घटना यूपी के वाराणसी में मिजार्मुराद थाना स्थित बहेड़ा पड़ाव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार दिल्ली से बिहार जा रहा था। ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी और परिवार को सीट नहीं मिली थी। इसी वजह से वो ट्रेन के दरवाजे के पास यात्रा कर रहे थे। तभी ये घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 साल के हीरा रेन अपनी पत्नी जरीना, तीन साल की बेटी और देवर फिरोज के साथ दिल्ली से बिहार आ रहे थे। ट्रेन में भीड़ होने और सीट नहीं मिलने के कारण परिवार दरवाजे के पास बैठा था। इसी बीच बच्ची अचानक ही ट्रेन से नीचे गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके पिता हीरा रेन ने छलांग लगा दी। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

बच्ची के गिरने पर जैसे ही हीरा रेन ने छलांग लगाई तो उनकी पत्नी ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी चेन खींच ली। दूसरे यात्रियों ने भी मदद की और तुरंत ही घटना वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची की मौत हो चुकी है। पिता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। बताया जा रहा कि परिवार दरभंगा में रहता था। दिल्ली से ये परिवार ट्रेन में बिहार आ रहा था तभी यूपी के वाराणसी में दर्दनाक हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home