HomeBiharबिहार में बड़ा नाव हादसा, 200 लोग सवार थे, अब मचा हड़कंप

बिहार में बड़ा नाव हादसा, 200 लोग सवार थे, अब मचा हड़कंप

लाइव सिटीज, हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया. 250 लोगों को गंगा पार करा रही नाव बीच नदी में जाकर फंस गई. इसके बाद सभी लोग करीब चार घंटे तक नाव में फंस रहे. फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सभी को सुरक्षित नाव से किनारे पर लाया गया. सभी लोग सोनपुर में लगे मेले में शामिल होने गए थे

मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर के सोनपुर में मेला लगा हुआ है. मेले में शामिल होने के लिए लोग दूर-दराज के इलाकों से आ रहे हैं. बुधवार शाम को बड़ी नाव सोनपुर से पटना की ओर जा रही थी. इसमें जहानाबाद और अरवल के लोग सवार थे

नाव में 250 लोगों को बिठाकर नदी पार की जा रही थी. मगर, बीच धारा में पहुंचने के बाद नाव नदी में मौजूद टीले से टकरा गई. इसके बाद नाव वहां पर फंसी रह गई. इसके बाद नाव में मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. लोगों की चीख सुन तुरंत ही पुलिस और प्रशाशन को जानकारी दी गई.

नाव फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल पहुंचा. एसडीआरएफ टीम को भी घटना की जानकारी दी गई. भारी संख्या में छोटी नावों और दूसरी नावों के जरिए धीरे-धीरे कर सभी लोगों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया.प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर कई दावे करता था. मगर, आज हुई घटना के बाद से उनके दावों की पोल खुल गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी का रेस्क्यू कर लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो गया होता

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home