HomeBiharPM मोदी को लेकर RJD अध्यक्ष पर संजय झा का पलटवार, जानें...

PM मोदी को लेकर RJD अध्यक्ष पर संजय झा का पलटवार, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जमकर सियासत हो रही है. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम के रोड शो के पहले पीएम से 10 सवाल पूछे तो जेडीयू सांसद संजय झा ने लालू प्रसाद पर पलटवार किया. संजय झा ने कहा कि पीएम से सवाल पूछने के पहले लालू को अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए

जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि लालूजी जब भी कुछ भी बोलते हैं तो NDA का वोट बढ़ जाता है. संजय झा ने कहा कि लालू जी अपने शासनकाल का हिसाब दें ना, जब सरकार चलाए थे तो उन्होंने क्या-क्या किया था.

संजय झा ने कहा की जितना उद्योगपति था सब भाग गया बिहार छोड़कर, उद्योगपति, डॉक्टर सब बिहार छोड़कर भाग गया, होटल चलानेवालों ने बिहार छोड़ दिया. ऐसा ही बिहार उन्होंने बनाया था इसलिए उनके बातों में कोई दम नहीं है. एक तरफा चुनाव है. कल तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बोल दिया है कि NDA की सरकार बन रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे अब उनके गठबंधन के लोग ही बोल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे. सब लोगों ने मान लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home