HomeBiharपीएम मोदी के रोड़ शो पर तेजस्वी यादव बोले- नौकरी के एजेंडे...

पीएम मोदी के रोड़ शो पर तेजस्वी यादव बोले- नौकरी के एजेंडे ने उनको सड़क पर ला दिया

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना में रोड शो करेंगे। पीएम के रोड शो को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी के लिए सबसे सेफ पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट भी इस बार खीसक रही है इसी डर से प्रधानमंत्री को रोड शो करना पड़ रहा है। पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी रोड शो करें या एयर शो करें। अबतक 8-9 बार बिहार आ चुके हैं, एक बार भी बिहार के बारे में कुछ बताएं कि पांच साल का क्या विजन है उनका बिहार को लेकर? बिहार को अगले पांच साल में कैसे आगे बढ़ाएंगे? 40 में से 39 सांसद दिए, 10 साल क्या किए? बिहार के लिए तो कुछ नहीं किया। नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री को रोड पर ला दिया है।

उन्होंने कहा कि एक 34 साल का नौजवान बिहार में अकेले घूम रहा है। 140 से अधिक सभाएं कर लीं। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता और खुद प्रधानमंत्री एक दिन में तीन तीन सभाएं कर रहे हैं, फिर भी नौकरी के एजेंडे ने उन सबको रोड पर लाया है। 34 साल के नौजवान के सवाल का प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home