HomeBiharतेजस्वी यादव ने वोटिंग के बीच बड़ा दावा ठोक दिया, 4 सीटों...

तेजस्वी यादव ने वोटिंग के बीच बड़ा दावा ठोक दिया, 4 सीटों का पूरा-पूरा हाल बता रहे…

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के चार लोकसभा सीटों पर लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। हालांकि दोपहर शुरू होते ही भीषण गर्मी के कारण पोलिंग बूथों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला कम हुआ है।इन चारों सीटों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग चारों सीट जीत रहे हैं। हमें जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार लोग काफी बढ़ -चढ़कर लोग वोट दे रहे हैं। वर्तमान सरकार को लेकर लोगों में काफी नराजगी है और लोग गुस्से में हैं। इसमें कहीं कोई शक नहीं है कि पहले चरण की सभी चारों सीटों पर बड़े ही मजबूती के साथ हम जीत हासिल करेंगे। जनता अब भाजपा पर भरोसा नहीं कर रही है। 

भाजपा के दावों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके दावों में कहीं कोई विश्वास नहीं है। वे लोग बिहार विधानसभा के चुनाव में भी ऐसी ही बातें कह रहे थे। लेकिन रिजल्ट क्या आया, यह पूरे बिहार की जनता जानती है। हमने पहले भी कहा है और  फिर से कह रहा हूं कि बिहार इस बार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home