HomeBiharसीएम के रोड शो पर तेजस्वी यादव का निशाना, कहा -नीतीश कुमार...

सीएम के रोड शो पर तेजस्वी यादव का निशाना, कहा -नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं इसलिए…

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोड शो पर बोले कि वो अभिभावक है गार्जियन है बुजुर्ग हैं. इसलिए रोड शो पर गए हैं.  

वहीं लालू यादव रोड शो करते थे तब हम जब रात को लेकर रवाना होते थे तो कई बातें नीतीश कुमार जी करते थे. लेकिन रोड पर गए है तो अच्छी बात है. कई बार ऐसा देखने को मिला है कि रोड शो पर गए हैं अच्छी बात है चुनाव प्रचार में तो जाना चाहिए  और हम लोग वजह जान रहे हैं कि उन्हें क्यों रोड शो पर भेजा जा रहा है लेकिन उस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है. 

वहीं अमित शाह के द्वारा ED की कार्रवाई पर तेजस्वी यादव बोले कि ठीक है उनके हाथ में सब कुछ है बड़े लोग हैं. बड़े लोग के बारे में क्या बोलना है. जिस प्रकार से रवैया रहा है, एजेंसियों का एक तरफ रहा है जो बीजेपी में ज्वाइन किया है, उनका केस बंद हो गया है. चुनाव में बोलने के लिए कंटेंट के लिए यह सब कार्रवाई की जा रही है. इसमें दूर-दूर तक सच्चाई नहीं है. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि 39 सांसद जो जीते तो वह क्षेत्र में रहे कि नहीं, काम क्या किया बताना चाहिए. प्रधानमंत्री अब गया में आ रहे हैं तो उनको बताना चाहिए कि उनके सांसद ने क्या किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home