HomeBiharनीतीश कुमार ने खोल दिया बड़ा राज, तेजस्वी यादव का साथ इसलिए...

नीतीश कुमार ने खोल दिया बड़ा राज, तेजस्वी यादव का साथ इसलिए छोड़ दिये

लाइव सिटीज, नवादा: लोकभा चुनाव में प्रचार अभियान पर निकले तेजस्वी यादव तत्कालीन महागठबंधन की सरकार में बिहार में बड़े पैमाने पर हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट लेने में लगे हैं। तेजस्वी घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार में बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी गई है। जिसपर सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है।

नवादा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम वर्ष 2005 से ही बिहार की सत्ता में हैं। शुरुआत से ही बीजेपी के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। लेकिन बीच में दो बार इधर-उधर चले गए थे। लेकिन अब कही नहीं जाने वाले हैं। लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले पति जब जेल गए तो पत्नी को सीएम बना दिया। उस समय पति-पत्नी का ही राज चल रहा था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उस वक्त दोनों पति-पत्नी ने मिलकर बिहार का बुरा हाल कर दिया था। लोग शाम में घर से बाहर नहीं निकलते थे। कहीं जाना होता था तो पैदल ही जाते थे। सड़कें नहीं थीं। बीच में लालू यादव को मौका दिया तो उनका बेटा बोलता है कि हमने बहुत काम किया। रोजगार को लेकर जो काम हम लोग पहले ही कर रहे थे, वही काम उस समय भी किया। हमने बंपर बहाली कराई और लोगों को नौकरियां दी। वो (तेजस्वी यादव) अनाप-शनाप बोलता था, इसलिए उसे निकाल दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments