HomeBiharभोजपुर में भाई ने की सगे भाई की हत्या, कई दिनों से...

भोजपुर में भाई ने की सगे भाई की हत्या, कई दिनों से चल रहा था विवाद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई.पूरा मामला जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत पोराहा गांव का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर लोहे की रॉड से मारकर भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी, जिससे बुजुर्ग किसान की मौत गुरुवार की सुबह हुई है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

वहीं मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत पोराहा गांव वार्ड नंबर 11 निवासी स्व.जगरनाथ सिंह के 75 वर्षीय पुत्र बटेश्वर सिंह के रूप में हुई हैं। वह पेशे से किसान थे.इधर मृतक के पुत्र धर्मवीर सिंह ने बताया कि दस दिनों से उनके छोटे भाई सिद्धेश्वर सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था.

हालांकि अभी खेत और घर में कोई बटवारा नहीं हुआ है, जिसके बाद उसके पिता बटेश्वर सिंह ने कहा कि 5 तारीख को सीओ आएंगे मुझे वहां ले चलना, वहीं फैसला हो जाएगा.उसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात उनके द्वारा मेरे भाई को पीटा जा रहा था.जब मेरे पिता बीच-बचाव करने गए तो वह एवं उनका बेटों ने लात-घुसा और लोहे की रॉड से मारकर उनकी हत्या कर दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home