HomeBiharनीतीश पर सुशील मोदी का वार : अमित कात्याल से लालू परिवार का...

नीतीश पर सुशील मोदी का वार : अमित कात्याल से लालू परिवार का क्या कारोबारी रिश्ता, सुशील मोदी ने बताया

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अमित कात्याल की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से समझौता कर नीतीश कुमार अपने डिप्टी सीएम को कब तक बचा पाएँगे ? सुशील मोदी ने कहा कि ये वही अमित कात्याल (एके) हैं जिन्होंने राबड़ी देवी की सरकार के समय बिहटा में शराब की फैक्ट्री लगायी थी और बदले में अपनी कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सारे सारे शेयर मात्र 1 लाख रुपये में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को बेच दिये थे।

सुशील मोदी ने कहा कि कंपनी के डायरेक्टर बनने के साथ ही तेजस्वी यादव इसके दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित 150 करोड़ के मकान ( डी-1088) के मालिक बन गए। वे दिल्ली जाने पर इसी बंगले का उपयोग करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home