HomeBiharतिल का तार बना रही भाजपा, केंद्र के इशारे पर साजिश', CM...

तिल का तार बना रही भाजपा, केंद्र के इशारे पर साजिश’, CM से इस्तीफा की मांग पर भड़के विजय चौधरी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नीतीश कुमार का विवादित बयान से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांग ली है, लेकिन भाजपा का कहना है कि माफी पर्याप्त नहीं है, इस्तीफा चाहिए. भाजपा के इस बयान पर विजय कुमार चौधरी ने साजिश करने का आरोप लगाया है.

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को संबोधित किया. जब मीडिया ने भाजपा के बयान की चर्चा की तो उन्होंने भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाया है. वित्त मंत्री ने कहा कि ये लोग केंद्र के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं. जिस समय सीएम बयान दिए, विरोध क्यों नहीं किया गया.

मीडिया ने पूछा कि जिस समय नीतीश कुमार बयान दे रहे थे, उस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसका विरोध किया था. सम्राट ने कहा था कि ‘आप गारजियन हैं, इस तरह का भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं’.इस पर विजय चौधरी ने कहा कि कहां विरोध किया था. सीएम नीतीश कुमार तो बयान वापस ले लिए हैं तो अब किस बात का विरोध कर रहे हैं.

कल कहां कोई विरोध किया था. जिस समय नीतीश कुमार बयान दिए उस समय किसी ने विरोध नहीं किया. अगले दिन प्रदर्शन कर रहे हैं. सीएम अपने बयान को वापस ले लिए हैं तो अब किस बात का विरोध किया जा रहा है. इस्तीफा मांग रहे हैं, इसके पीछे सोंच क्या है? ये लोग बेचारे हैं, इनके बस में अपनी बात और एक्शन नहीं है. इसका मतलब है कि कहीं और से धागा खींचा जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home