HomeBiharबिहटा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

बिहटा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना शहर से सटे बिहटा में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बिहटा- बिक्रम मुख्य मार्ग में अमहरा नया रोड के समीप खड़ी कंटेनर ट्रक में एक कार एवं बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एवं बाइक के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में बाइक सवार एवं कार सवार करीब चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने पहुंच कंटेनर गाड़ी में फंसे गाड़ी को कड़ी मशक्कत के निकाल सभी जख्मी को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया . जांच चिकित्सकों ने बाइक सवार एवं कार सवार तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. वही कार चालक का गंभीर अवस्था में इलाज फिलहाल इलाज चल रहा है. लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मृतक बाइक सवार की पहचान बिहटा के मुस्लिम राघोपुर निवासी सुरेश साव का 26 वर्षीय पुत्र सह बाइक मेकेनिक विवेक कुमार एवं कार सवार की पहचान बिक्रम के पडरीयावां निवासी सीताराम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी एवं स्व दुखित सिंह का 60 वर्षीय पुत्र बिजय कुमार सिंह के रूप में की जा रही है. घायल सह कार चालक की पहचान सह मृतक देवंती देवी का 70 वर्षीय पति सीताराम सिंह के रूप में की जा रही है.

बताया जाता है बीते रात को नया रोड के समीप कंटेनर वाली ट्रक खराब हो गयी थी. जिसके कारण उसका चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर दिया था. कार सवार गंगा स्नान कर बिक्रम एवं बाइक मैकेनिक भी राघोपुर अपने घर लौट रहा था. विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी की लाइट से चकमा खाकर दोनों ने अपना संतुलन खो दिया और दोनों वाहन ने खड़ी ट्रक में जोड़दार टक्कर मार दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home