HomeBiharजैसी बॉलिंग वैसी बैटिंग'.. क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आए...

जैसी बॉलिंग वैसी बैटिंग’.. क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आए तेज प्रताप यादव

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने मैदान पर क्रिकेट खेलते नजर आए. उन्होंने मैदान के चारों पर खूब चौके-छक्के लगाए. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि, बिहार आएंगे और लालू परिवार पर टिप्पणी नहीं करेंगे तो रोजी-रोटी कैसे चलेगा?.

पटना चिड़ियाघर में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में पहुंचे तेज प्रताप यादव ने पहले बल्ला थामा, खूब चौके-छक्के लगाए. इसके बाद रस्सी खींच प्रतियोगिता में हाथ आजमाया. इस दौरान जब थोड़ा सुस्ताए तो पत्रकारों ने सवाल पूछ लिया. कल जेपी नड्डा बिहार आए थे, लालू परिवार पर निशाना साधा था. जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि, ”वो (बीजेपी) इसलिए टारगेट करते है, क्योंकि लालू परिवार से उनकी रोजी रोटी चलती है, हम उनकी रोजी रोटी पर रोक नहीं लगाना चाहते है.”

उन्होंने कहा कि उनके (जेपी नड्डा) दौरे से कुछ फर्क नहीं पड़नेवाला. बीजेपी ने महंगाई बढ़ा दी, हर सामान पर टैक्स लगा दिया, गरीब के पैसे की लूट मचा रखी है.”- तेज प्रताप यादव, वन पर्यावरण मंत्री

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home