HomeBiharGaya Pitru Paksha Mela में आज राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे विष्णुपद...

Gaya Pitru Paksha Mela में आज राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे विष्णुपद मंदिर में पिंडदान, ये मार्ग रहेगा बंद

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज गया आएंगे. विष्णुपद में वे अपने पितरों के निमित्त तर्पण का कर्मकांड करेंगे. राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है. गया आने के बाद में विष्णुपद जाएंगे, जहां वे पितरों के निमित तर्पण का कर्मकांड करेंगे. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करीब ढाई घंटे तक गया में रहेंगे. सुबह के करीब 9 बजे वे विष्णुपद मंदिर पहुंचेंगे.

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का गया आगमन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा आज 9:00 बजे से 9:20 तक घुंघड़ीटांंड़ बाईपास होते हुए नारायणी पुल, बंगाली आश्रम रोड को उक्त अवधि के लिए अवरुद्ध (बंद) किया गया है. वहीं, राज्यपाल 11:00 बजे के बाद वापसी करेंगे. इसे लेकर 11:00 से 11:20 तक विष्णुपद मंदिर से बंगाली आश्रम होते हुए नारायणी पुल बाईपास तक का रास्ता जिला प्रशासन द्वारा अवरुद्ध (बंद) किया गया है.

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों एवं पंडा समाज के लोगों से अपील की गई है. कहा गया है कि उक्त रूट में उस समय लोग आवागमन न करें. जिला प्रशासन गया की ओर से आमजन एवं पंडा समाज से अपील किया गया है, कि उक्त रास्ते का उक्त अवधि में कम से कम उपयोग करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home