HomeBiharपटना में 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, कई अस्पताल में...

पटना में 3 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, कई अस्पताल में भर्ती; गुप्तेश्वर धाम से लौटने के बाद बीमार हुए थे सभी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक ही एरिया के तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहींं, एक साथ तीन लोगों की मौत होने से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड का है। मृतकों की पहचान राकेश यादव (35), रामनाथ यादव (30) और संजय कुमार (45) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जनता रोड के रहने वाले 13 लोग सासाराम स्थित गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। दर्शन कर वापस आने के एक सप्ताह बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

इस मामले की जानकारी देते हुए पूजा करने गए एक युवक सुमित कुमार ने बताया कि बीते 10 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित देवी स्थान के पास मुहल्ले में रहने वाले कुल 13 लोग सासाराम के गुप्ता धाम भगवान का दर्शन करने गए थे। 15 सितंबर को सभी लौट आए। वहींं, एक सप्ताह बीत जाने के बाद 13 ग्रुप मेंबरों में से 7 लोगों की तबीयत एक-एककर अचानक खराब होना शुरू हो गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, इलाज के दौरान एक-एककर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।बता दें कि मौत का कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में मेडिकल टीम पहुंची है। टीम ने लोगों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home