HomeBiharमधुबनी में कोसी की धार में चार बच्चे डूबे, 3 लापता; नहाने...

मधुबनी में कोसी की धार में चार बच्चे डूबे, 3 लापता; नहाने के दौरान हादसा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के बकुआ घाट पर मंगलवार अपराह्न तीन बजे कोसी नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे डूब गए। इनमें से एक को ग्रामीण ने बचा लिया जबकि तीन बच्चे लापता हैं। स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश कर रही है। आशंका है तीनों बच्चे कोसी की तेज धारा में बह गए होंगे।

डूबे बच्चे भेजा थाने के बकुआ गांव के राज कुमार यादव के पुत्र सुमन कुमार (10), मधेपुर थाने के बीरपुर गांव के राम उद्गार यादव के पुत्र सोनू कुमार (10) और मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाने के खारी परमानपुर गांव के अखिलेश यादव के पुत्र निकेश कुमार (15) हैं। डूबे तीनों बच्चे आपस मे रिश्तेदार हैं। बीरपुर व खारी परमानपुर गांव के डूबे बच्चे बकुआ गांव में एक श्राद्धकर्म में भाग लेने परिजनों के साथ आये थे।

जानकारी के अनुसार, बकुआ गांव में राज कुमार यादव के पिता का मंगलवार को श्राद्ध कर्म था। इसमें उनके संबंधी भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि दिन में तीन बजे चार बालक बकुआ घाट पर नहाने चले गये। इनमें तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गये जबकि चौथे बच्चे सुमित कुमार (8) को ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए बचा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home