HomeBiharसमस्तीपुर में अपराधियों का दो लोगों पर हमला, एक की मौत, इलाके...

समस्तीपुर में अपराधियों का दो लोगों पर हमला, एक की मौत, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके में बुधवार अलसुबह नमाज पढ़ने मस्जिद दो लोगों पर फायरिंग कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को गोली मारी, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा शख्स घायल हो गया। उसे परिजन डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह वारदात कल्याणपुर थाना इलाके के रतवारा गांव में हुई। दो नमाजी जब बुधवार तड़के जब मस्जिद जा रहे थे, तभी करीब 4 बजकर 50 मिनट पर बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बिहार में आए दिन सरेआम गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। दो दिन पहले ही सीवान जिले में घर लौट रहे एक युवक को भी बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। यह वारदात दरौंदा थाना इलाके के चंचौरा बाजार के पास हुई। युवक दिवाली की शाम अपने घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home