HomeBiharगया-धनबाद रेलखंड में गुरपा स्टेशन पास कोयले से लदी मालगाड़ी का ब्रेक...

गया-धनबाद रेलखंड में गुरपा स्टेशन पास कोयले से लदी मालगाड़ी का ब्रेक फेल, 53 बोगी बेपटरी, अप-डाउन आवागमन ठप

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: धनबाद रेल मंडल के गुरपा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की अल सुबह कोयला लोडेड मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना इतना भयंकर था कि रेलवे ट्रैक के किनारे रहे कई बिजली के खंभे टूट गए। वही कई बोगी के पहिया भी टूट कर अप एवं डाउन रेलखंड पर बिखर गए। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब 6:32 बजे की है। कोयला लोडेड मालगाड़ी कोडरमा स्टेशन की ओर से आ रही थी और गया की ओर जा रही थी। 58 बोगी वाले मालगाड़ी में भारी मात्रा में कोयला लोड था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 20 किलोमीटर घाट सेक्शन से गुजरने के दौरान मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ढलना अधिक होने के कारण मालगाड़ी की रफ्तार अधिक थी। चालक के द्वारा उसकी गति कम करने का काफी प्रयास किया गया। परंतु गुरपा स्टेशन के पास आते-आते मालगाड़ी बेपटरी हो गयी।
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 58 बोगी वाले इस मालगाड़ी के अगले हिस्से में इंजन एवं एक बोगी जबकि पिछले हिस्से के 5 बोगी सही सलामत हैं ।अन्य बोगी को काफी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि घटना में चालक एवं गार्ड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दुर्घटना के कारण अप एवं डाउन रेल खंड पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के वरीय पदाधिकारी घटना के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दल रवाना हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। वहीं विभिन्न स्टेशनों पर सवारी एवं एक्सप्रेस ट्रेन फंसी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home