HomeBiharबेगूसराय में गंगा में डूबने से दो किशोर की मौत, परिजनों में...

बेगूसराय में गंगा में डूबने से दो किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर नदी में डूब गए. इस कारण दोनों की मौत हो गई है. इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. यह पूरा मामला जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल स्थित गंगा नदी का है. मालूम हो कि दोनों दोनों बच्चे गंगा नदी के पानी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान यह डूबने लगे. इन्हें डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. साथ ही दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन, बच्चे गहरे पानी में चले गए. इस कारण इन दोनों को बचाया नहीं जा सका.

दो बच्चों की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद पंचवटी पंचायत के फतेहपुर गांव में चीख पुकार मच गई है. मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मौत की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वही, स्थानीय गोताखोरों ने बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला है.

इसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है. दोनों किशोर मृतक की पहचान पंचवटी पंचायत के फतेहपुर गाँव निवासी सत्यपाल महतो की 15 वर्षीय पुत्र मसुदन कुमार और बुलबुल चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र हरेराम कुमार के रूप में की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home