HomeBiharINDIA V/s NDA पर खूब सियासत, बीजेपी के तंज पर शिवानंद तिवारी...

INDIA V/s NDA पर खूब सियासत, बीजेपी के तंज पर शिवानंद तिवारी ने नरेंद्र मोदी को खूब सुनाया…

लाइव सिटीज, पटना: संसद के मॉनसून सत्र में जारी घमासान के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन का नाम “INDIA” रखे जाने पर तीखा वार किया। पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्षी दलों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि अब लगता है कि तीर एकदम निशाने पर लगा है। उनके बयान से स्पष्ट झलकता है कि पीएम मोदी अंदर से बिखर गये हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हुई घटना एक एक प्रांतीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या है। इस पर विपक्ष की मांग है कि वे संसद में बयान दें तो इसमें प्रतिष्ठा की क्या बात है?

शिवानंद तिवारी ने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा कि क्या आप संसद को अपने व्यक्तित्व से नीचा मानते हैं कि हम बोलेंगे तो प्रतिष्ठा का नुकसान हो जाएगा। आखिर आप संसद के अंदर बोलने में क्यों संकोच कर रहे हैं? इसके साथ ही शिवानंद तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर के लोगों से प्रधानमंत्री एकबार शांति की अपील भी नहीं की है।

शिवानंद तिवारी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी संसद का अपमान कर रहे हैं। वे जवाबदेही लेने से भाग रहे हैं। हालांकि ये सही बात है कि वो इलाका कई सालों से अशांत रहा है। अगर आपको लग रहा था कि कांग्रेसी ही वहां की स्थिति को बिगाड़ रहे हैं तो आखिर आपने पूर्व कांग्रेसी को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home