HomeBiharनीतीश के मंत्री पीएम मोदी पर खूब भड़क गए, कहा- सिर्फ हवा...

नीतीश के मंत्री पीएम मोदी पर खूब भड़क गए, कहा- सिर्फ हवा बाजी हो रही…

लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर जेडीयू नेता और बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने इंडिया को आतंकवादी संगठन से जोड़ने की कोशिश की है. हमें लगता है कि वह हमारे गठबंधन से आतंकित हो गए हैं. उनको सत्ता जाने का डर सताने लगा है. यह स्वभाविक भी है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि कौन देशप्रेमी है और कौन आतंकवादी है, इसका निर्णय 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विपक्ष दिशाहीन है, जबकि विपक्ष का एक ही लक्ष्य है उनको सत्ता से बेदखल करना

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अगर INDIA को आतंकवादी संगठन से जोड़ने का प्रयास किया है तो हम यही कहना चाहेंगे कि उनके शब्दों पर नहीं भाव पर जाइये. अगर इंडिया उनको आतंकवादी दिखता है तो इतना तय हो गया है कि वो आतंकित हैं. उनकी गद्दी पर खतरा दिखने लगा है. उनका आतंकित होना स्वभाविक है।

दरअसल बीजेपी सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विपक्ष बिखरा और हताश है. पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.’ पीएम के इस बयान के बाद कांग्रेस-आप और राष्ट्रीय जनता दल समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने उन पर पलटवार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home