HomeBiharकर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद CM नीतीश हुए काफी...

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद CM नीतीश हुए काफी खुश, ट्वीट कर बोले…

लाइव सिटीज, पटना: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. दक्षिण भारत के एकमात्र राज्य से बीजेपी सत्ता से बेदखल हो गई है. वहीं, कांग्रेस की इस जीत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है.

कांग्रेस की इस जीत पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ट्वीट कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं. वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस की इस जीत के बाद नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को मजबूती मिली है. विपक्ष के कई नेता इस जीत पर खुशी व्यक्त की है.

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि ‘कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव में जीत एवं स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home